आचार संहिता के बीच पुलिस की कार्रवाई, 163 पव्वे देशी शराब और कैंपर जब्त
मंड्रेला पुलिस ने खुड़िया बस स्टैंड पर रमेश कुमार को पकड़ा, आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज
मंड्रेला : पंचायती राज आम चुनाव-2026 के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के बीच मंड्रेला थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 163 पव्वे देशी शराब और एक कैंपर गाड़ी जब्त की है। पुलिस ने मौके से रमेश कुमार (35) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी पटेल नगर, थाना मंड्रेला, जिला झुंझुनूं को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में खुड़िया बस स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए रमेश कुमार को कथित तौर पर अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन करते पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 163 पव्वे देशी शराब बरामद किए और परिवहन में प्रयुक्त कैंपर गाड़ी जब्त कर ली।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और चिड़ावा वृत्ताधिकारी गौरव गुर्जर के पर्यवेक्षण में की गई। मंड्रेला थानाधिकारी कैलाशचंद उपनिरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम में सहायक उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र, सुनील कुमार और विकास शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2465489


