[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को धरातल पर उतारा, प्रभारी सचिव इन्द्रजीत सिंह रविवार तक जिले में रहेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को धरातल पर उतारा, प्रभारी सचिव इन्द्रजीत सिंह रविवार तक जिले में रहेंगे

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को धरातल पर उतारा, प्रभारी सचिव इन्द्रजीत सिंह रविवार तक जिले में रहेंगे

नीमकाथाना : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा परिवर्तित बजट-2024-25 में की गई आमजन से जुड़ी घोषणाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और उनको समयबद्ध रूप से लागू करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को धरातल पर उतरने के निर्देश जारी किए हैं. इस क्रम में जिला प्रभारी सचिव इन्द्रजीत सिंह शनिवार और रविवार को नीमकाथाना में होंगे।

सिंह का यह दौरा मुख्यमंत्री शर्मा द्वारा एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक में इस सम्बन्ध में लिए गए निर्णय के बाद हो रहा है, जिसमें सभी जिलों के प्रभारी सचिवों को बजट घोषणाओं के त्वरित और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार से ही क्षेत्र में जाकर रविवार तक लगातार फील्ड में रहने के लिए निर्देशित किया गया है।

जारी निर्देश के अनुसार, प्रभारी सचिव नीमकाथाना में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में बजट घोषणाओं के तेज गति से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ-साथ जिले में भूमि चिन्हीकरण और आवंटन को गति देने के काम पर विस्तृत चर्चा करेंगे। प्रभारी सचिव की बैठक में नई बजट घोषणाओं और अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की जाएगी. रविवार को प्रभारी मंत्री द्वारा जिले की बजट घोषणाओं के सम्बन्ध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जाना भी प्रस्तावित है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin