खाटूश्यामजी में अस्थाई अतिक्रमण हटाया, 9 हाथ ठेलों को किया जब्त
खाटूश्यामजी में अस्थाई अतिक्रमण हटाया, 9 हाथ ठेलों को किया जब्त
खाटूश्यामजी : कस्बे में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अस्थाई दुकानदारों ने मुख्य दर्शन मार्ग व नो वेंडिंग जोन क्षेत्र में हाथ ठेला लगाकर दर्शन मार्ग में व्यवधान डाला। इस पर हाथ ठेला चालकों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ हाथ ठेलों को जब्त किया।
जैसे ही नगर पालिका टीम ने कार्रवाई शुरू की अस्थाई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अरुण शर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चंदेलिया की टीम के अजय सिंह व रामस्वरूप ने मुख्य बाजार कबूतर चौक में कार्रवाई करते हुए नौ हाथ ठेलों को जब्त किया। इसके साथ ही अस्थाई अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी पाबंद किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050197

