गोशालाओं में गायों का स्वास्थ्य जांचा, कई बीमार मिलीं
गोशालाओं में गायों का स्वास्थ्य जांचा, कई बीमार मिलीं
नीमकाथाना : पशुपालन विभाग द्वारा नीमकाथाना में गोशालाओं का सामूहिक स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। खंड उपनिदेशक डॉ. आरए बायला ने बताया कि श्रीगोपाल गोशाला में 8 पशु बीमार मिले, जिनका उपचार किया गया। ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुई दो गाय गंभीर हालात में हैं।
उपचार के लिए दोनों गायों को बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय सीकर या पांच बत्ती जयपुर भेजने का परामर्श दिया गया। गोशाला में 556 गायों की जांच की गई। राणासर में एक पशु को उपचार दिया गया वहीं 173 पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई। गांवड़ी गोशाला में एक पशु बीमार मिला जिसको उपचार दिया गया।
पशु चिकित्सकों की टीम ने सिरोही, गणेश्वर, गांवड़ी, नृसिंहपुरी, हुल्डाकाबास, मंढोली, गुहाला, प्रीतमपुरी गोशालाओं में पशुओं की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान बीमार मिले पशुओं को उपचार दिया गया। इस दौरान गोशालाओं में पशुओं को दिए जाने वाले चारे पानी का भी निरीक्षण किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050257

