विधानसभा में जीत के लिए बूथ संरचना को करें मज़बूत- राजेंद्र नायक
विधानसभा में जीत के लिए बूथ संरचना को करें मज़बूत- राजेंद्र नायक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के निर्देशन पर झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव को लेकर विधानसभा संगठन की विस्तृत जानकारी एव उसकी मज़बूती को लेकर झुंझुनूं प्रवास पर आए अनुसूचित जाति वित्त एव विकास आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड आई एस राजेंद्र कुमार नायक ने सर्किट हाउस में भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित झुंझुनूं विधानसभा पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक में बोलते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना जल का समझौता कर झुंझुनूं ज़िले को बड़ा तोहफ़ा दिया है। मण्डल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा में जीत के लिए प्रत्येक मण्डल में बूथ स्तर तक की संरचना को मज़बूत करें। उन्होंने विधानसभा के सभी मण्डल अध्यक्षों से अकेले में वार्ता कर संगठन की पूर्ण जानकारी ली। ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने विधानसभा की संगठन संरचना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडलों में बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की संरचना धरातल पर पूर्ण है जिनका पुनः सत्यापन ज़िला पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य के लिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर एक एक वरिष्ठ पदाधिकारी को प्रभारी लगाया गया है। बैठक से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी के नेतृत्व में राजेंद्र कुमार नायक का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस मौक़े पर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, पूर्व ज़िला महामंत्री राजेश बाबल, ज़िला महामंत्री सरजीत चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, राकेश शर्मा, सुनील लांबा, शहर मण्डल अध्यक्ष एव ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा, बगड़ मण्डल अध्यक्ष गोविंद सिह राठौड़, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, कुलोद मण्डल अध्यक्ष सतीश खीचड़, सुल्ताना मण्डल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शौक़त अली चौहान, एससी मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, सूरजगढ़ मण्डल अध्यक्ष संजय गोयल, महेश जिनगर, हरीश गोयल, गोविंद सारवान, रवि लॉम्बा, आशुसिह शेखावत, विकास पुरोहित , पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र छावसरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।