[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

करंट लगने के बाद सड़क पर 1500 मीटर बहा, मौत:तीन हुए घायल, हॉस्पिटल में भर्ती; पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गुढ़ा की नारेबाजी- डूब मरो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

करंट लगने के बाद सड़क पर 1500 मीटर बहा, मौत:तीन हुए घायल, हॉस्पिटल में भर्ती; पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गुढ़ा की नारेबाजी- डूब मरो

करंट लगने के बाद सड़क पर 1500 मीटर बहा युवक:एक युवक लापता, दो हॉस्पिटल में भर्ती; झुंझुनूं में बिजली-ड्रेनेज सिस्टम बने जानलेवा

झुंझुनूं : झुंझुनूं में मानसून की पहली ही तेज बारिश जानलेवा साबित हुई। शुक्रवार दोपहर कोतवाली थाना इलाके के पंचदेव मंदिर के पास जूस के केबिन में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में 5 लोग आ गए। इनमें से 4 पानी के बहाव में बह गए। पानी में 1500 मीटर तक बहे युवक की मौत हो गई। दो को लोगों ने बचा लिया। जबकि तीसरा खुद पानी से निकलकर हॉस्पिटल पहुंच गया।

कोतवाली थाना इंचार्ज पवन चौबे के मुताबिक- तीन घायल बीडीके हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। इनमें जगदीश प्रसाद (59) निवासी देसुसर, मनीष पुत्र सत्यनारायण (27) वसंत विहार झुंझुनूं और इस्लामपुर निवासी साजिद (21) पुत्र बाबूखान का इलाज चल रहा है।

पानी में बहे युवक जहांगीर की मौत हो गई। वह 1500 मीटर तक बहा। उसे खेमीशक्ति मंदिर के पास लोगों ने निकाला, तब तक वह दम तोड़ चुका था।
पानी में बहे युवक जहांगीर की मौत हो गई। वह 1500 मीटर तक बहा। उसे खेमीशक्ति मंदिर के पास लोगों ने निकाला, तब तक वह दम तोड़ चुका था।

जानकारी के मुताबिक इस्लामपुर निवासी युवक जहांगीर (28) पुत्र शब्बीर और साजिद पानी में काफी दूर तक बह गए। जहांगीर खेमी शक्ति मंदिर की ओर करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक पानी में बहता रहा। इसके बाद उसे लोगों ने खेमीशक्ति मंदिर के पास लोगों ने पानी से निकाला। बीडीके अस्पताल लेकर पहुंचने पर डॉक्टर ने जहांगीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि करीब एक घंटे बाद पानी में लापता हुआ साजिद खुद निकलकर हॉस्पिटल पहुंच गया।

जूस के केबिन में थे पांचों, खंभे से करंट दौड़ा

घटनास्थल पर मौजूद एक ग्रामीण महेंद्र सिंह सैनी ने बताया- पंचदेव मंदिर के पास रोड पर अन्नू जूस सेंटर नाम से लोहे का केबिन है। दोपहर में मूसलाधार बारिश हो रही थी। पांच लोग जगदीश, मनीष, जहांगीर, साजिद और एक अन्य केबिन में थे। केबिन के पास बिजली का खंभा है। खंभे से केबिन में करंट दौड़ गया। पांचों करंट की चपेट में आ गए।

करंट लगने के बाद अचेत होकर जहांगीर बहने लगे। महिलाएं बचाने के लिए चिल्लाने लगीं।
करंट लगने के बाद अचेत होकर जहांगीर बहने लगे। महिलाएं बचाने के लिए चिल्लाने लगीं।

सड़क पर घुटनों तक पानी बह रहा था। बहाव तेज था। करंट की चपेट में आने एक बाद एक ने दौड़कर जान बचाई जबकि 4 लोग पानी में गिर पड़े और बहने लगे। जगदीश को 100 मीटर दूर तक बहने के बाद लोगों ने निकाल लिया और हॉस्पिटल पहुंचाया। दूसरे युवक मनीष को 500 मीटर बहने के बाद लोगों ने पानी से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया।

साजिद की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया था लेकिन वह खुद पानी से निकलकर आ गया। साजिद के पैर में चोट लगी है।

एक युवक को कुछ देर बाद 500 मीटर दूर से पानी से निकाल लिया गया।
एक युवक को कुछ देर बाद 500 मीटर दूर से पानी से निकाल लिया गया।

हादसे के बाद पूर्व विधायक राजेंद्र गुढ़ा के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। काफी संख्या में लोग जुटे और नारेबाजी करने लगे। गुढ़ा ने शहर के ड्रेनेज और बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए।

पूर्व विधायक राजेंद्र गुढ़ा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।
पूर्व विधायक राजेंद्र गुढ़ा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।

Related Articles