[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कछुआ बेचने के नाम पर धोखाधड़ी:5000 के इनामी फरार आरोपी को पाटन पुलिस ने पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

कछुआ बेचने के नाम पर धोखाधड़ी:5000 के इनामी फरार आरोपी को पाटन पुलिस ने पकड़ा

कछुआ बेचने के नाम पर धोखाधड़ी:5000 के इनामी फरार आरोपी को पाटन पुलिस ने पकड़ा

पाटन : पाटन पुलिस ने कछुआ बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के एक मामले में फरार चल रहे 5000 रुपए के इनामी आरोपी मामराज बावरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार था। पाटन थानाधिकारी रमेश चंद मीणा ने बताया कि यह मामला 12 मार्च 2021 को किशोरी लाल पुत्र रामचंद्र निवासी कक्कड़ का तिबारा, दरीबा की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया था। मनोज कुमार और दिनेश कुमार रैगर को कृष्ण कुमार बावरिया ने बिजली फिटिंग के काम के लिए अपने घर बुलाया था।

काम के दौरान मनोज और दिनेश की कृष्ण बावरिया से जान-पहचान हो गई। कृष्ण ने उन्हें बड़े रुपए कमाने के सपने दिखाए और अपनी लग्जरी गाड़ियां (बोलेरो, ब्रेजा और एक ट्रैक्टर) दिखाकर प्रभावित किया।

3 अप्रैल 2021 को कृष्ण बावरिया ने मनोज को फोन कर बताया कि दौसा की एक पार्टी के पास माल है। उसने मनोज और दिनेश को पावटा बुलाया और कछुए सस्ते में खरीदकर महंगे दामों में बेचने का झांसा दिया। इस तरह उसने दोनों से चार लाख बीस हजार रुपए ठग लिए। इस धोखाधड़ी के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पूर्व में आरोपी कृष्ण बावरिया और धोलुराम बावरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। हालांकि, मामराज बावरिया घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

सीकर पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी मामराज बावरिया पर 5000 रुपए का इनाम घोषित किया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद संभावित स्थानों पर तलाश की गई एवं साइबर सेल के सहयोग से कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) प्राप्त कर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मौज-मस्ती और महंगी लग्जरी गाड़ियां रखने का शौक पूरा करने के लिए लोगों के साथ धोखाधड़ी करते थे। पुलिस अब आरोपी मामराज बावरिया से अन्य घटनाओं के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।

Related Articles