रानोली में मिनी ट्रक चालक ने बिजली पोल तोड़ा:शराब के नशे में वाहन चलाते हुए मचाया उत्पात, बिजली आपूर्ति बंद की सूचना विभाग को दी
रानोली में मिनी ट्रक चालक ने बिजली पोल तोड़ा:शराब के नशे में वाहन चलाते हुए मचाया उत्पात, बिजली आपूर्ति बंद की सूचना विभाग को दी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रानोली : रानोली कस्बे में एक मिनी ट्रक चालक ने शराब के नशे में उत्पात मचाया। चालक ने मंदिर के पास खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी और बिजली के खंभे को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ऑक्सीजन सिलेंडर से भरा मिनी ट्रक शिश्यूं मार्ग से रानोली के मुख्य बाजार में प्रवेश कर रहा था। नशे में धुत चालक ने सबसे पहले मंदिर के पास खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी, जिससे वह एक तरफ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद चालक ने ट्रक को पीछे लेते हुए एक दुकान के टीन शेड को भी तोड़ दिया। फिर उसने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे खंभा नीचे से टूटकर लटक गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी और बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इस त्वरित कार्रवाई से किसी बड़े हादसे को टाला जा सका।
ग्रामीणों ने मौके पर ही चालक को पकड़ लिया और रानोली थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि चालक जीणमाता क्षेत्र का निवासी है और घटना के समय शराब के नशे में था। घटना के बाद ग्रामीणों ने ऑक्सीजन सिलेंडर के मालिक को बुलाया। मौके पर आपसी बातचीत और नुकसान की भरपाई के बाद मामला शांत किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036379


