[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उप-परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहनों पर जुर्माना:16.30 लाख रुपए वसूले, 6 वाहन सीज; एक बस पर 12 लाख बकाया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

उप-परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहनों पर जुर्माना:16.30 लाख रुपए वसूले, 6 वाहन सीज; एक बस पर 12 लाख बकाया

उप-परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहनों पर जुर्माना:16.30 लाख रुपए वसूले, 6 वाहन सीज; एक बस पर 12 लाख बकाया

नीमकाथाना : नीमकाथाना इलाके में उप-परिवहन विभाग ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कुल 11 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिसमें लगभग 16.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और 6 वाहनों को सीज किया गया।

4 बस और 2 डंपर सीज

उप परिवहन अधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि सीज किए गए 6 वाहनों में 4 बसें और 2 डंपर शामिल हैं। इन सभी वाहनों को संबंधित थानों में खड़ा करवाया गया है। इसके अतिरिक्त, 4 अन्य वाहनों से लगभग 4.30 लाख रुपए का जुर्माना वसूल कर उन्हें छोड़ दिया गया।

सीज किए गए वाहनों में से 2 मावंडा, 2 पाटन और 2 सदर थाना क्षेत्र से पकड़े गए। अभियान के दौरान दो वर्षों से बिना टैक्स संचालित हो रही एक स्लीपर बस को भी जब्त किया गया। इस बस का चेसिस सदर थाना में खड़ा करवाया गया है और इस पर करीब 12 लाख रुपए का टैक्स बकाया बताया गया है।

Related Articles