मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को परिजनों से मिलाया:गुरु भरोसा सेवा संस्था और पुलिस ने निभाई अहम भूमिका
मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को परिजनों से मिलाया:गुरु भरोसा सेवा संस्था और पुलिस ने निभाई अहम भूमिका
सूरतगढ़ : सूरतगढ़ से सटे किशनपुरा आबादी स्थित गुरु भरोसा सेवा संस्थान ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए मंगलवार को मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक को परिजनों से मिलाया। संस्था के सेवादार सिकंदर सिंह, कृष्ण चौधरी और धनवीर सिंह हुंदल ने बताया कि 7 फरवरी की देर रात पुलिस थाना सूरतगढ़ शहर की वाहिनी 112 को गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मिला।
पूछताछ में वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुआ। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे देखभाल और पुनर्वास के लिए गुरु भरोसा सेवा संस्थान पहुंचाया।
संस्था में प्रारंभिक बातचीत के दौरान युवक ने अपना नाम राजेश और निवास चूरू बताया। इसके बाद संस्था ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने के प्रयास शुरू किए। साथ ही युवक का आवश्यक उपचार भी प्रारंभ करवाया गया। संस्था के सेवादारों ने उसकी नियमित देखभाल की और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया।
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप मंगलवार को उसके परिजन परमपाल तेतरवाल, निवासी बोथेरा (चूरू), संस्था पहुंचे और युवक की पहचान की। परिजनों ने भावुक होकर सक्रिय पुलिस प्रशासन और संस्था के सेवादारों का आभार व्यक्त किया और कहा कि समय पर सहायता मिलने से उनका अपनों से बिछड़ा सदस्य सुरक्षित मिल सका।
विदाई के अवसर पर संस्था में रह रहे अन्य जरूरतमंदों ने युवक को माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा कर उन्हें उनके परिवारों से मिलाना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036378


