[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली के पोल में करंट से भेड़ की मौत:कंचनपुर में खंभे से निकली तार की चपेट में आया रेवड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बिजली के पोल में करंट से भेड़ की मौत:कंचनपुर में खंभे से निकली तार की चपेट में आया रेवड़

बिजली के पोल में करंट से भेड़ की मौत:कंचनपुर में खंभे से निकली तार की चपेट में आया रेवड़

सीकर : सीकर के कंचनपुर ग्राम में बिजली के पोल से निकली तार में करंट आने से एक भेड़ की मौत हो गई। यह घटना कंचनपुर आयुर्वेद औषधालय के पास स्थित बिजली के डीपी के पास हुई। एक चरवाहे का रेवड़ (भेड़ों का झुंड) वहां से गुजर रहा था, तभी एक भेड़ चरते हुए बिजली के पोल से लगी तार की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृत भेड़ रीगंस निवासी चरवाहा लक्ष्मण राम गुर्जर के रेवड़ का हिस्सा थी। इस घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में विद्युत विभाग के प्रति रोष है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में बच्चे अक्सर खेलते रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी एक बकरी करंट की चपेट में आकर मर चुकी है।

पास में रहने वाले बंशी धर वर्मा ने बताया कि उन्होंने विद्युत विभाग को कई बार इस समस्या के बारे में सूचित किया है, लेकिन इसके बावजूद इसे ठीक नहीं किया गया है।

Related Articles