सीकर में NSUI का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी:छात्रसंघ चुनाव बहाली समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा, सड़क पर ज्ञापन लेने आए अधिकारी
सीकर में NSUI का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी:छात्रसंघ चुनाव बहाली समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा, सड़क पर ज्ञापन लेने आए अधिकारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में छात्रहितों के मुद्दों को लेकर आज(मंगलवार) नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के बैनर तले सैकड़ों छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसके स्कूल ग्राउंड से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान सड़क पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
कलेक्ट्रेट गेट पर भारी पुलिस जाब्ता और बेरिकेडिंग के बीच प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी की। भीड़ को देखते हुए एएसपी गिरधारीलाल शर्मा सहित पांच सीआई और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। इस दौरान सड़क पर ही अधिकारी ज्ञापन लेने पहुंच गए।
NSUI की ये है प्रमुख मांगें:
RPSC के OMR शीट घोटाले की CBI जांच हो, सुप्रीम कोर्ट अनुसार रोस्टर लागू, सभी वर्गों में दिया जाए पूरा आरक्षण, कोचिंग बिल 2025 लागू करो, SI और बी-ग्रेड भर्तियों में इंटरव्यू खत्म, एक परीक्षा-एक पेपर लागू, दो साल से लंबित छात्रवृत्ति जारी करो, OBC बालिकाओं के लिए स्कूटी योजना, बेरोजगारी भत्ता शुरू करो, छात्रसंघ चुनाव बहाल करो, RPSC और RSSB को भंग कर पुनर्गठन किया जाए। NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार पर छात्रहितों को कुचलने के आरोप लगाए और प्रशासन को गेट पर बुलाकर ज्ञापन देने की मांग पर अड़ गए।

भाजपा सरकार के विपक्ष के रहते किए गए वादे हुए फुस्स
विरोध-प्रदर्शन में शामिल यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिनेश ओलखा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, कांग्रेस नेता जगदीश दानोदिया समेत वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने विपक्ष में रहते हुए छात्रसंघ चुनाव बहाली, पेपरलीक की CBI जांच करवाने जैसे बड़े-बड़े जुमले दिए थे, लेकिन अब सारे फुस्स हो गए।
युवाओं के साथ धोखाधड़ी नहीं की जाएगी बर्दाश्त
पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश झीगर ने प्रदेश सरकार पर अन्यायपूर्ण बर्ताव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव में युवाओं से किए वादे अब भूल चुकी है। प्रदेश सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव में किए वादों से पीछे हट रही है। युवाओं के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विरोध प्रदर्शन को नितीन मीणा, मुकेश पचार, नरेंद्र गुर्जर, अभिलाषा रोहिला, मुकेश तारपुरा ने भी संबोधित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036404


