पाटन में कठपुतली, नुक्कड़ नाटक से साक्षरता संदेश:15 साल के ऊपर असाक्षरों को किया जागरूक, कलाकारों ने दी प्रस्तुति
पाटन में कठपुतली, नुक्कड़ नाटक से साक्षरता संदेश:15 साल के ऊपर असाक्षरों को किया जागरूक, कलाकारों ने दी प्रस्तुति
पाटन : पाटन ब्लॉक के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल धांधेला में मंगलवार को ‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवर लाल डुकिया के निर्देशन में हुए इस आयोजन में 15 साल से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों को साक्षरता का संदेश दिया गया।
ब्लॉक समन्वयक साक्षरता शिम्भु दयाल स्वामी ने बताया कि इस कार्यक्रम में कठपुतली कला और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बुनियादी, चुनावी, वित्तीय साक्षरता, क्रिटिकल जीवन कौशल और मातृ-शिशु देखभाल संबंधी साक्षरता कौशल प्राप्त करने पर जोर दिया गया। कठपुतली दल खुड छोटी के कलाकारों ने पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, धूम्रपान के दुष्प्रभाव और जल संरक्षण जैसे समसामयिक विषयों पर शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश मीणा, ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति अशोक कुमार यादव, प्रधानाचार्य महिपाल सिंह, साक्षरता प्रभारी रामपाल यादव धाँधेला, द्वारका प्रसाद, लेखराज रायपुर पाटन, व्याख्याता पूनम यादव, मनीषा गुर्जर, पूजा मीणा, संतलाल जांगिड़ और अध्यापक सुंडा राम वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामवासी, महिलाएँ और बच्चे उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036382


