मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 29 जून को
जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा कार्यक्रम, नवनियुक्त कार्मिकों को दिया जाएगा नियुक्ति-पत्र व वेलकम किट
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाने की मंशा के साथ 29 जून को जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित किया जाएगा।
जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति -पत्र व वेलकम किट प्रदान किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित करेंगे। इसी के साथ कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं का कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण किया जाएगा तथा उपस्थिति प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगें। उन्होंने आदेश जारी कर अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं तथा समुचित दिशा-निर्देश दिए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2051849


