उद्यम प्रोत्साहन योजना जागरूकता शिविर: 15 उद्यमियों के लिए ऋण आवेदन-पत्र तैयार करवाए
उद्यम प्रोत्साहन योजना जागरूकता शिविर: 15 उद्यमियों के लिए ऋण आवेदन-पत्र तैयार करवाए
नीमकाथाना : मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के औद्योगिक विकास के लिए संकल्पित है। इस क्रम में नए उद्यमियों को प्रोत्साहन देने और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र नीमकाथाना द्वारा आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना जागरूकता शिविर में 50 उद्यमियों ने भागीदारी की। पंचायत समिति के सभागार में आयोजित शिविर में डॉ. अंबेडकर उद्यम प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से नए उद्यम स्थापना के लिए ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, नियम-शर्तों आदि की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। शिविर में अनुसूचित जाति के 13 उद्यमियों तथा अनुसूचित जनजाति 2 उद्यमियों के ऋण आवेदन-पत्र तैयार किए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038864


