[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कोटा रेंज आईजी को दी धमकी:बोले- कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ज्यादती मत करो, नहीं तो जीना हराम कर देंगे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कोटा रेंज आईजी को दी धमकी:बोले- कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ज्यादती मत करो, नहीं तो जीना हराम कर देंगे

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कोटा रेंज आईजी को दी धमकी:बोले- कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ज्यादती मत करो, नहीं तो जीना हराम कर देंगे

कोटा : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड़ को धमकी दी है। उन्होंने कहा- कोटा आईजी अपने आप को संभालो, भाजपा के कहने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ज्यादती मत करो, नहीं तो जीना हराम कर देंगे। कानून के हिसाब से काम करो। ओम बिरला और सीएम भजनलाल शर्मा नहीं बचा पाएंगे। हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। कार्यकर्ताओं पर ज्यादती नहीं रुकी तो घुटनों के बल नहीं चलाया तो मेरा नाम भी गोविंद डोटासरा नहीं।

डोटासरा सोमवार दोपहर सर्किट हाउस के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सभा नीट में धांधली, अघोषित बिजली कटौती और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर विरोध पर रखी गई थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के 6 माह के कार्यकाल में रेप के 2875 मामले सामने आ चुके हैं। एससी-एसटी, गरीबों के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं।

नीट, अघोषित बिजली कटौती, बिगड़ती कानून व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ कोटा में प्रदर्शन किया।
नीट, अघोषित बिजली कटौती, बिगड़ती कानून व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ कोटा में प्रदर्शन किया।

चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ
डोटासरा ने कहा- प्रहलाद गुंजल ने कोटा लोकसभा सीट से मजबूती से चुनाव लड़ा है। सब कहने लगे थे कि ओम बिरला चुनाव हार रहे हैं। वोटिंग से दो दिन पहले जिस प्रकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ। बस उसी से वह दिल्ली जा पाए। नहीं तो वह (बिरला) मंडी की दुकान पर बैठे मिल जाते।

शिक्षा मंत्री दिलावर को नमूना बताया
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को नमूना बताया। कहा- ये माइग्रेट होकर कहां से आया है। जिस पर 14 मामले है, तोंद बढ़ा ली है। पिछली सरकार में इन्हें समाज कलंक मंत्री के नाम से पुकारते थे। ये आरएसएस से सीख कर आए हैं। झूठ बोलो, बार-बार बोलो, जोर-जोर से बोलो। मेरी सीएम भजनलाल शर्मा से मांग है कि अनपढ़ और विकलांग मानसिकता वाले मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा लें।

सर्किट हाउस के बाहर सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन करने पहुंचे।
सर्किट हाउस के बाहर सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन करने पहुंचे।

जूली बोले- अधिकारियों की विधानसभा में पेशी करवाऊंगा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान करने वाले अधिकारियों की विधानसभा में पेशी करवाऊंगा। उन्होंने कैथून की घटना पर कहा कि बाबा साहेब पर अंगुली उठी तो हाथ काट दिए जाएंगे।

चांदना ने कहा- आदिवासी कहीं दिलावर का DNA नहीं चेक कर दें
पूर्व मंत्री और विधायक अशोक चांदना ने कहा कि समय से पहले प्रशासन को चेताना चाहते हैं कि अगर लीपा-पोती के कारण फसलें सूखी तो किसान बिजली मंत्री और सरकार को माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हाड़ौती में लगातार दमन हो रहा है। मंत्री मदन दिलावर के आदिवासियों पर दिए गए बयान को लेकर अशोक चांदना ने कहा कि मदन दिलावर का डीएनए चेक करवाए। कहीं आदिवासियों के हाथ लग गए तो दिलावर का डीएनए चेक कर देंगे।

सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन करने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। विधायक चांदना ने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारियों को हटाया।

गुंजल बोले- केंद्र सरकार स्टूडेंट्स की गुनहगार
प्रहलाद गुंजल ने नीट में हुई धांधली को लेकर कहा- केंद्र सरकार लाखों स्टूडेंट्स की गुनहगार है। गुंजल ने कहा कि हाड़ौती संभाग से बीजेपी सरकार के खिलाफ शंखनाद किया है। पूरे 5 साल तक कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की नींद हराम कर देगा।

Related Articles