[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व राज्यपाल सुंदर सिंह की 18वीं पुण्यतिथि मनाई:भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पुष्पांजलि; विचारों से कराया अवगत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व राज्यपाल सुंदर सिंह की 18वीं पुण्यतिथि मनाई:भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पुष्पांजलि; विचारों से कराया अवगत

पूर्व राज्यपाल सुंदर सिंह की 18वीं पुण्यतिथि मनाई:भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पुष्पांजलि; विचारों से कराया अवगत

झुंझुनूं : झुंझुनूं में भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यपाल सुंदर सिंह भंडारी की 18वीं पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर सुंदर सिंह को याद किया। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने भंडारी के राष्ट्रवादी विचारों व कार्यों की जानकारी दी। दाधीच ने कहा- सुंदर सिंह भंडारी का जीवन सरल और विचार उच्च थे। उन्होंने शांत भाव से जीवन को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

जिलाध्यक्ष बनवारी सैनी ने कहा कि भंडारी ने एक शिल्पकार की तरह संगठन में कार्यकर्ताओं का निर्माण किया। उनका जीवन सादगी पूर्ण एवं मर्यादित अनुशासित था और इसी प्रकार से संगठन की व्यवस्था में सदैव उनका दखल रहता था। उनका मानना था अनुशासन के बिना संगठन में मर्यादा संभव नहीं है। झुंझुनूं से सांसद प्रत्याशी रहे शुभकरण चौधरी ने कहा कि भंडारी की जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा में अहम भूमिका रही।

भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य विशंभर पूनिया ने भंडारी को राजनीति का संत बताते हुए कहा कि जिस प्रकार संत अपने जीवन शैली से और अपनी वाणी से समाज की व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाता उसी प्रकार भंडारी ने जीवन शैली से संगठन को तराशा है।

Related Articles