बिजली कटौती के विरोध में एसएफआई का प्रदर्शन, जीएसएस का घेराव व नारेबाजी की
बिजली कटौती के विरोध में एसएफआई का प्रदर्शन, जीएसएस का घेराव व नारेबाजी की
सीकर : धोद में लगातार हो रही बिजली की अघोषित कटौती से परेशान लोगों ने बुधवार को एसएफआई के नेतृत्व में तहसील कार्यालय व जीएसएस पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों को घेराव कर जमकर नारेबाजी की। मामले में तहसीलदार व बिजली निगम अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
तहसील सचिव संदीप नेहरा ने बताया कि कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में विभाग चार से पांच घंटे तक अघोषित बिजली कटौती कर रहा है। इससे भीषण गर्मी में आमजन बेहाल हैं। अधिकारी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। गुरुवार को एसएफआई पदाधिकारी व कार्यकर्ता जीएसएस पहुंच गए। वहां नारेबाजी शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों की समझाईश पर माने। इन्होंने तहसील कार्यालय पर भी प्रदर्शन कर विरोध जताया। जल्द समस्या का समाधान नहीं करने पर आंजोलन की चेतावनी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र संगठन के नेता व ग्रामीण मौजूद रहे।
5 से 6 घंटे तक की जा रही अघोषित कटौती, ग्रामीण परेशान : एसएफआई के तहसील अध्यक्ष कमल महला ने बताया कि धोद क्षेत्र में बिजली विभाग की ओर से मनमर्जी से बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं, दिन में लगातार 5 से 6 घंटे तक कट लगाए जाते हैं तो वही रात बिजली की भी पूरी आपूर्ति नहीं होती। बिना बिजली के ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है।
पानी व बिजली की समस्या पर ग्रामीणों की बैठक : धोद कस्बे सहित इलाके में पानी व बिजली समस्या को लेकर सांगानेरिया धर्मशाला में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने विभाग के प्रति गहरा रोष जताया। उन्होंने बताया कि लगातार अघोषित कटौती की जा रही हैं। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। इसे लेकर सीकर में एसई को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में किशन शर्मा, माकपा नेता किशन पारीक, सुल्तान खोखर आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131212


