[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजमेर से तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार:युवक को बंधक बनाकर पीटा और निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरक्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अजमेर से तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार:युवक को बंधक बनाकर पीटा और निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया था

अजमेर से तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार:युवक को बंधक बनाकर पीटा और निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया था

अजमेर : सराधना के नदी द्वितीय गांव में रंजिश को लेकर युवक को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने और बाद में उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर घूमाने का वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में फरार आरोपी तीन महिलाओं को मांगलियावास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में नदी द्वितीय निवासी सुशीला पत्नी तोता राम कहार, अजमेर के सुभाष नगर निवासी विमला पत्नी जितेंद्र कहार तथा सुंदर नगर निवासी चमेली पत्नी बल्लू कहार है। जिनको अजमेर के चंदवरदायी नगर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं को न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।

नदी द्वितीय सराधना निवासी पीड़ित युवक के भाई ने बताया कि 2 फरवरी को रात्रि करीब 11 बजे जितेंद्र, बल्लू रोहन, विशाल, सहित अन्य लोग उसके घर में जबरन घुसकर उसके छोटे भाई को बंधक बना लिया। बाद में गेट बंद कर उसके साथ रात भर मारपीट की। परिवार के अन्य सदस्यों को भी घर से बाहर निकाल दिया। दूसरे दिन सुबह उसे सभी आरोपी घसीट कर घर से बाहर रोड पर ले गए और उसके सारे कपड़े खोलकर उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित ने रिपोर्ट में ये भी बताया कि आरोपियों ने लात-घूसों और डंडों से उसे पीटा। आरोपियों ने उसका निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पुलिस ने नदी द्वितीय निवासी आरोपी जितेंद्र, बबलू, रोहन, विशाल, करण, कार्तिक, विमला, सुष्या, चमेली समेत 8-10 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार चुकी और तीन को अब गिरफ्तार किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62