[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पैसों की बारिश कराने के नाम पर नाबालिग से रेप:तांत्रिक और उसका साथी गिरफ्तार; महिला को नोटों से भरे बैग का भेजा था वीडियो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पैसों की बारिश कराने के नाम पर नाबालिग से रेप:तांत्रिक और उसका साथी गिरफ्तार; महिला को नोटों से भरे बैग का भेजा था वीडियो

पैसों की बारिश कराने के नाम पर नाबालिग से रेप:तांत्रिक और उसका साथी गिरफ्तार; महिला को नोटों से भरे बैग का भेजा था वीडियो

सीकर : सीकर में पैसों की बारिश कराने के नाम पर नाबालिग से रेप के मामले में पुलिस ने जोधपुर के तांत्रिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। तांत्रिक ने महिला से पूजा में एक नाबालिग को लक्ष्मी के रूप में बैठाने की बात कही थी। उसने भरोसा दिलाने के लिए महिला को नोटों से भरे बैग के वीडियो भी भेजे थे। इसके बाद क्रिया के दौरान उसने नाबालिग से जबरन संबंध बना लिए। जब कोई बारिश नहीं हुई तो महिला ने मामला दर्ज कराया। मामला सीकर के सदर थाना इलाके का है।

धन की बारिश का झांसा दिया
सीकर एसपी भुवन भूषण यादव ने मंगलवार शाम मामले का खुलासा किया। एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया- आरोपी रणवीर सिंह (33) पुत्र श्याम सिंह राजपूत निवासी जोधपुर और मान सिंह (61) निवासी ब्यावर को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया- 16 जून को सीकर निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ रेप का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में उसने बताया कि धन वर्षा कराने के नाम पर रणवीर सिंह और उसका साथी मान सिंह जोधपुर से 13 जून को सीकर आए थे। उसने उन्हें एक मकान में पूजा करने के लिए बुलाया था। उन्होंने धन की बारिश करने की बात कही और एक नाबालिग को साथ लाने को कहा। यहां तांत्रिक रणवीर ने उसकी 13 साल की भतीजी के साथ रेप किया।

पुलिस ने जोधपुर निवासी रणवीर सिंह और ब्यावर के रहने वाले मान सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने जोधपुर निवासी रणवीर सिंह और ब्यावर के रहने वाले मान सिंह को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने वीडियो में बताया कैसे होती है बारिश
एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि महिला 4 महीने से तांत्रिक रणवीर सिंह को जानती थी। रणवीर ने उसे झांसा दिया कि वह धन की बारिश करना जानता है। लेकिन, धन की बारिश के लिए उसे एक नाबालिग को लक्ष्मी के रूप में लाना होगा। रणवीर सिंह ने इसके लिए महिला को एक वीडियो भी भेजा था। इसमें क्रिया की विधि बताई गई थी। उस वीडियो में चेहरा ढके कुछ लोग बैठे थे। उनके पास ही एक न्यूड युवती बैठी थी। वीडियो में धन की बारिश के बाद बैग भरकर नोट और कुछ कार्टून भी रखे हुए थे। इसके बाद महिला उसके झांसे में आ गई।

2 दिन बाद दर्ज कराया रेप केस
सदर थाना SHO इंद्राज मरोडिया ने बताया- पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने कितने लोगों को ऐसे बेवकूफ बनाया है। महिला ने 2 दिन तक रेप के मामले को छुपाए रखा, इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।

महिला पुजारी ने भी नाबालिग से हुए रेप के मामले को 2 दिन तक दबाए रखा। इसकी जांच भी जारी है। ~~भुवन भूषण यादव एसपी, सीकर

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62