[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाली: युवती की बॉडी मिली, हत्या की आशंका:सीने पर मिले गहरे घाव के निशान, पुलिस जुटी पड़ताल में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

पाली: युवती की बॉडी मिली, हत्या की आशंका:सीने पर मिले गहरे घाव के निशान, पुलिस जुटी पड़ताल में

पाली: युवती की बॉडी मिली, हत्या की आशंका:सीने पर मिले गहरे घाव के निशान, पुलिस जुटी पड़ताल में

पाली : पाली में एक 35 साल की विवाहिता की बॉडी सड़क किनारे पड़ी मिली है। मृतका के सीने पर गहरे घाव के निशान मिले है। आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

पाली जिले के सोजत सिटी के बिलाड़ा जाने वाले रास्ते पर मिली महिला की बॉडी।
पाली जिले के सोजत सिटी के बिलाड़ा जाने वाले रास्ते पर मिली महिला की बॉडी।

पाली जिले के सोजत सिटी थाना क्षेत्र के बिलाड़ा की तरफ जाने वाले रोड पर करीब एक किलोमीटर अंदर सड़क किनारे बॉडी मिलने की सूचना पर बुधवार सुबह सोजत सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्हें करीब 35 वर्षीय युवती की बॉडी सड़क किनारे पड़ी मिली। मृतका के सीने पर चाकू या अन्य किसी धारदार हथियार से हमले के निशान मिले है। मृतका ने सलवार सूट पहन रखा है और मांग भर रखी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संभवत हत्या करने के बाद शव यहां लाकर पलटा गया है। मृतका की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके।

लाल रंग का सलवार सूट पहन रखा है
मृतका ने लाल रंग का सलवार सूट पहन रखा है। हाथों में चुड़ियां पहनी हुई और मांग भरी हुई है। इस विवाहिता की हत्या कर शव यहां लाकर पटकने की आशंका के चलते पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर सोजत सिटी थाने से सब इंस्पेक्टर किशनाराम मयजाप्ता मौके पर पहुंचे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62