[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक दिन में ही स्वीकृत हुई पालनहार योजना:जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई में दिए थे आदेश,दिव्यांग राखी देवी को मिला लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक दिन में ही स्वीकृत हुई पालनहार योजना:जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई में दिए थे आदेश,दिव्यांग राखी देवी को मिला लाभ

एक दिन में ही स्वीकृत हुई पालनहार योजना:जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई में दिए थे आदेश,दिव्यांग राखी देवी को मिला लाभ

झुंझुनूं : एक दिन में पालनहार योजना की स्वीकृति मिल गई है। जिला कलेक्टर ने एक विधवा महिला की पीड़ा को समझा और तुरंत पालनहार योजना के लाभ देने निर्देश दिए। विभाग ने प्रक्रिया को एक दिन में पुरी की और पीड़ित को लाभ दिया।

जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल चूड़ी अजीतगढ़ में जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान गांव की दिव्यांग महिला राखी देवी ने जिला कलेक्टर को परिवाद पेश किया। उसने बताया कि उसके दिव्यांग पति नितेंद्र कुमार की मौत होने के बाद उन्हें पालनहार योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और वह खुद भी दिव्यांग है।

जिस पर जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई में मौजूद सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी से जानकारी मांगी तो सामने आया कि राखी देवी के पति नितेंद्र की मृत्यु के बाद ऑटोमैटिक ही पालनहार योजना से मिलने वाला आर्थिक लाभ बंद हो गया था। क्योंकि योजना के लाभार्थी के रूप में नितेंद्र कुमार पंजीकृत थे। इसके बाद जिला कलेक्टर ने राखी देवी को अविलंब स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए।

जिसके बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक पवन पूनिया के निर्देशन में ब्लॉक समाज कल्याण अधिकारी ने परिवादी के घर जाकर दस्तावेज पूरे कर ऑनलाइन आवेदन करवाया गया और तुरंत स्वीकृति जारी की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22