[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आठ दिवसीय राम महायज्ञ शुरू:महिलाओं ने गांव में निकाली कलश यात्रा, 16 जून तक होगा आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आठ दिवसीय राम महायज्ञ शुरू:महिलाओं ने गांव में निकाली कलश यात्रा, 16 जून तक होगा आयोजन

आठ दिवसीय राम महायज्ञ शुरू:महिलाओं ने गांव में निकाली कलश यात्रा, 16 जून तक होगा आयोजन

खेतडी : खेतडी उपखंड के देवनगर बाडलवास में श्री बाबा दादेश्वर महाराज मंदिर परिसर में रविवार से श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। श्री राम महायज्ञ का भव्य आयोजन नौ जून से 16 जून गंगा दशमी तक रहेगा। कार्यक्रम के दौरान कल से बाडलवास में श्री बाबा देवादास जी महाराज के आश्रम से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा दस बजे से शुरू होकर गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। रोजाना दोपहर एक बजे तक रामकथा का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा प्रतिदिन सुबह यज्ञादी कार्य के साथ संतों द्वारा प्रवचन भी दिए जा रहे है। इस दौरान सभी धार्मिक कार्यक्रम महामण्डलेश्वर पुरुषोत्तमदास जी महाराज और आस पास के सभी ग्रामवासियों के सान्निध्य में होगा। धार्मिक स्थल पर भव्य कलश यात्रा में महामण्डलेश्वर रामप्रियदास महाराज रामघाट टोंक, माडंव पीठाधीश्वर नृसिंगदास महाराज मध्यप्रदेश, महामण्डलेश्वर शिवदास महाराज रामेश्वरम, महन्त सत्यनारायण दास जी महाराज पुष्कर अजमेर, महन्त हितेश्वर दास जी महाराज गुजरात, महन्त सीयाराम दास जी महाराज अयोध्या धाम एवं अन्य तीर्थों से सन्त समागम में शामिल हों रहे है।

ग्रामीणों ने बताया कि खेतड़ी की धरा पर इस प्रकार के धार्मिक कार्यों का आयोजन होने से क्षेत्र में खुशहाली व भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक कार्य के प्रति विश्वास व आस्था के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। महायज्ञ की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही है तथा मौसम को देखते हुए विशेष इंतजाम भी किए जा रहे है। डीजे के साथ पूरे गांव में धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। वहीं ग्रामीणों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस मौके पर धर्मपाल, कृष्ण कुमार बाडलवास, अम्मी लाल, फूलचंद, छोटूराम, सुमन देवी, मंजू, पुजा, किरण, संजू, सरोज, अनिता, मनीषा, अलका, पायल, नीशा, विकास, बलवीर, मोहनलाल, रामनिवास, कैलाश चंद, प्रदीप कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22