आंधी के चलते दीवार गिरी,महिला की मौत:बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ,गाय को खोलने गए थे
आंधी के चलते दीवार गिरी,महिला की मौत:बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ,गाय को खोलने गए थे

सीकर : सीकर में आज 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इस आंधी के चलते सीकर के धोद थाना क्षेत्र के गांव कासली में हादसा हो गया। दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया। फिलहाल महिला के शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम मनोहर कंवर (57) और घायल युवक का नाम जयपाल सिंह (29) है। आज आंधी के समय दोनों घर के पास बंधी गाय को खोलने के लिए गए। इसी दौरान पहले तो ऊपर लगा टीनशेड निकल गया। इसके बाद अचानक पास की दीवार ढह गई। आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और इसके बाद हॉस्पिटल लेकर आए। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया।
परिवार खेती से जुड़ा काम करता है। घटना में घायल हुआ जयसिंह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। जिसके तीन बेटियां हैं।