[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में तापमान पहुंचा 48 डिग्री के पास:गर्म हवा के झोकों ने झुलसाया, सरकारी ऑफिसों में कम दिखाई दी भीड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में तापमान पहुंचा 48 डिग्री के पास:गर्म हवा के झोकों ने झुलसाया, सरकारी ऑफिसों में कम दिखाई दी भीड़

चूरू में तापमान पहुंचा 48 डिग्री के पास:गर्म हवा के झोकों ने झुलसाया, सरकारी ऑफिसों में कम दिखाई दी भीड़

चूरू : चूरू में गर्मी का सितम लगातार जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री के पास पहुंच गया। दोपहर के समय गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। प्रचण्ड गर्मी के चलते लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुई। दोपहर में चली गर्म हवाओं के सामने पंखे और कूलर भी बेअसर हो रहे हैं।

क्षेत्र में सुबह सात बजे से ही सूर्यदेव ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। वर्किंग डे होने के बाद भी सरकारी ऑफिस में भीड़ नहीं दिखी। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे गर्मी का तापमान 39.6 डिग्री, साढ़े 11 बजे 44 डिग्री, दोपहर ढाई बजे 47 डिग्री और शाम साढ़े पांच बजे 48 डिग्री के पास पहुंच गया। दोपहर में तापमान 48 डिग्री के पास पहुंचने पर लोग रेतीले धोरों में पापड़ सेकते नजर आए।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- अभी प्रचण्ड गर्मी का दौर लगातार जारी रहेगा। आगामी दो दिनों में गर्मी के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। प्रचण्ड गर्मी के चलते अस्पताल में भी अब उल्टी और दस्त के रोगी बढ़ रहे हैं। डीबी अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अजीत गढ़वाल ने बताया- चूरू में प्रचण्ड गर्मी का दौर चल रहा है। इसलिए किसी भी हाल में घर से खाली पेट नहीं निकलें। सुबह हल्का नाश्ता कर घर से बाहर जाएं। इसके अलावा साथ में पानी की बोतल और छाता जरूर रखें। ज्यादा देर तक धूप में खड़े नहीं रहें। दोपहर में दही, छाछ व लस्सी पीएं।

गर्मी के मौसम में उल्टी, दस्त या चक्कर आए तो एक बार डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज करवाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने बताया- डीबी अस्पताल में भी उल्टी दस्त के रोगियों के माकूल व्यवस्था की गई। ऐसे रोगियों के लिए कॉल्ड फल्यूड हर समय अस्पताल में रखा जाता है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77