[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विवाहिता से घर में घुसकर छेड़छाड़:चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज, मजदूरी करने गया था पति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विवाहिता से घर में घुसकर छेड़छाड़:चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज, मजदूरी करने गया था पति

विवाहिता से घर में घुसकर छेड़छाड़:चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज, मजदूरी करने गया था पति

चूरू : जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विवाहिता की रिपोर्ट पर सोमवार शाम महिला थाने में चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच कर रहे महिला थाना के एएसआई रामचन्द्र चेतीवाल ने बताया- 44 वर्षीय विवाहिता ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया- सोमवार सुबह नौ बजे वह अपने घर में काम कर रही थी। पति को मजदूरी पर जा रहे थे, जिनको टिफिन बनाकर दिया था। तभी बीनासर निवासी भोपाल सिंह कपड़े की बात को लेकर घर आया। वह विवाहिता को घर में अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा। तभी विवाहिता ने कॉल कर अपने पति को घटना की जानकारी दी। पति तुरंत घर पहुंचा और भोपाल सिंह को पकड़ने का प्रयास किया। मगर वह भागकर हमारे परिवार के लोगों के घर में घुस गया।

पति ने उसको घर से बाहर निकालने के लिए कहा तो परिवार के कुछ लोगों ने कहा कि इससे हमारी रिश्तेदारी है। उक्त लोगों ने हमें धमकाते हुए मारपीट करने का प्रयास किया और राजनीतिक पहुंच का कहते हुए हमारी बेइज्जती की। तभी तीन व्यक्ति हमारे घर में घुसकर हमारे साथ मारपीट करने आए। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट के आधार पर चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77