नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर जल सेवा व शरबत सेवा का आयोजन
नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर जल सेवा व शरबत सेवा का आयोजन
नीमकाथाना : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधान में रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर जल सेवा व शरबत सेवा 17 मई 2024 से निरंतर चल रही है। जल सेवा शिविर में लालचंद सोनी, भगवान सहाय सैनी, राधेश्याम शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, विक्रम लोचीब, रामजीलाल अग्रवाल, शीशराम यादव, सतपाल यादव, शंभू दयाल सैनी, सुभाष चंद्र शर्मा, गिरधारी लाल रोवर, पियूष टेलर रेंजर, मीना, शीतल कंवर स्काउट, जितेंद्र वर्मा, प्रिंस सैनी, अंकित गुर्जर, सोनू खान, मनीष गुर्जर, मनीष मीणा, आदि नियमित सेवाएं दे रहे हैं।
ल सेवा व शरबत सेवा के लिए भामाशाह महावीर प्रसाद शर्मा व ओम नारायण जांगिड़ द्वारा आवश्यकता अनुसार बर्फ की सिलिया निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। रेलवे स्टेशन पर रेलवे स्टाफ द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है । आज के शरबत के भामाशाह रामनिवास सोनी मावंडा खुर्द व रामजीलाल अग्रवाल गोपाल लघु उद्योग नीमकाथाना रहे। जलसेवा व शरबत सेवा 24 जून 2024 तक निरंतर चलती रहेगी यह जानकारी जल सेवा शिविर प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने दी ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2094840


