जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:एक साल से फरार था 5 हजार का इनामी आरोपी, 6 पहले ही हो चुके गिरफ्तार
जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:एक साल से फरार था 5 हजार का इनामी आरोपी, 6 पहले ही हो चुके गिरफ्तार

चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस ने किशोरपुरा-पदमपुरा के बीच दो युवकों पर जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महरमपुर निवासी विकास कुमार उर्फ जोनी करोल एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। हमले के छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
थानाधिकारी विनोद सामरिया ने बताया कि आरोपी विकास उर्फ जोनी और उसके साथियों ने 14 अप्रैल 2023 को किशोपुरा-पदमपुरा के बीच बाइक सवार हिमांशु और रजनीश पर हमला किया था। आरोपियों ने दोनों युवकों से मारपीट के बाद 15 हजार रुपए भी लूट लिए थे।
इस संबंध में हिमांशु ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र सिंह उर्फ कालू क्यामसर, लोकेंद्र सिंह उर्फ लोकी क्यामसर, बंटी मेघवंशी क्यामसर, राकेश कुमार उर्फ राका महरमपुर, सौरभ महरमपुर और धीरेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। थानाधिकारी सामरिया ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।