[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में हरियाणा के गैंगस्टर ने खुद को गोली मारी:पुलिस से घिरता देख कनपटी पर फायर किया, मौत; मर्डर-लूट के 20 से ज्यादा केस थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

राजस्थान में हरियाणा के गैंगस्टर ने खुद को गोली मारी:पुलिस से घिरता देख कनपटी पर फायर किया, मौत; मर्डर-लूट के 20 से ज्यादा केस थे

हरियाणा पुलिस के वांटेड अपराधी ने खानपुर के पास पुलिस से घिरता देख खुद को मारी गोली....हुई मौत...3 किए हवाई फायर..

सिंघाना : सिंघाना थाने के एएसआई विद्याधर शर्मा ने बताया कि ​हरियाणा की एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि संजय सिंघाना थाना क्षेत्र के मेहराणा के पास छिपा हुआ है तो टीम ने वहां दबिश दी थी। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे बहादुरगढ़ एसटीएफ ने बूटीनाथ आश्रम के पास संजय को घेर लिया। खुद को घिरा देख संजय ने हवाई फायरिंग की और खेतों में भागने लगा। पुलिस ने करीब आधा किलोमीटर खेतों में संजय का पीछा किया।

इस बीच संजय खेतों की ताराबंदी पार कर दूसरी तरफ चला गया। कुछ मीटर दूर जाकर पुलिस ने संजय को चारों तरफ से घेर लिया। बचने के लिए संजय ने पुलिस की ओर जमीन पर फायर भी किया, लेकिन उसे बचने का रास्ता नहीं मिला। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे उसने खुद की कनपटी पर गोली मार ली।

घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अभी बदमाश के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अभी बदमाश के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

हरियाणा में लूट, रंगदारी और किडनैपिंग के मामले दर्ज
भेड़िया के नाम से कुख्यात गैंगस्टर संजय हरियाणा के चरखी दादरी जिले में क्रेशर ठेकेदारों से रंगदारी, लूट और किडनैपिंग करता था। बदमाश पर हरियाणा के बहादुरगढ़ और महेंद्रगढ़ जिले में भी कई मामले दर्ज थे। साल 2020 में उसने क्रेशर कांट्रैक्टर पर फायरिंग की थी। हरियाणा पु​लिस पिछले कुछ दिनों से संजय के पीछे लगी हुई थी। जब उसे इसकी भनक लगी तो वह हरियाणा छोड़कर दिल्ली आ गया था। इसके कुछ समय बाद वह राजस्थान आ गया था। झुंझुनूं जिले में अलग-अलग जगह फरारी काटने के बाद वह आश्रम में छिपा बैठा था।

2020 से चल रहा था फरार
10 अक्टूबर 2020 की सुबह संजय उर्फ भेड़िया ने अपने दोस्त रोहित कलियाणा के साथ मिलकर क्रेशर ठेकेदार सोमबीर घसौला की अनाज मंडी स्थित दुकान और मकान पर फायरिंग कर दी थी। रोहित बाइक चला रहा था और भेडिया ने फायरिंग की थी। वहीं इस फायरिंग में मास्टरमाइंड लोहारू निवासी प्रक्षित और भिवानी निवासी विकास उर्फ पोपट थे। पुलिस तीनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में केवल संजय भेड़िया ही फरार चल रहा था।

संजय आईटीआई पास था। पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। संजय का सबसे छोटा भाई पढ़ रहा है। बड़ा भाई और मां सुशीला मजदूरी कर घर का गुजारा करते है

 

Related Articles