26 फरवरी को हनुमानगढ़ बालाजी परिसर में ‘फूलों के संग होली धमाल’ कार्यक्रम
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति आयाम की बैठक में रूपरेखा तय
नवलगढ़ : विश्व हिंदू परिषद के मातृशक्ति आयाम द्वारा फूलों के संग होली धमाल कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
मातृशक्ति संयोजिका अनीता कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 फरवरी 2026 को सायं 2:30 बजे से हनुमानगढ़ बालाजी परिसर में मातृशक्ति द्वारा “फूलों के संग होली धमाल” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में नवलगढ़ क्षेत्र की महिलाएं पारंपरिक परिधान में फूलों से होली खेलेंगी तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं धमाल प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर संगठित कर सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
बैठक में सहसंयोजिका ममता सैनी, मंजुला रुथंला, भगवती मोयल, नीतू जांगिड़, ममता घोडेला, गिरिजा मिश्रा, श्वेता पारीक एवं आशा सैनी सहित अन्य मातृशक्ति कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। आयोजन को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038540


