[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री गोपाल गौशाला बड़वासी में “श्री आशुतोष भवन” का उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

श्री गोपाल गौशाला बड़वासी में “श्री आशुतोष भवन” का उद्घाटन

श्री गोपाल गौशाला बड़वासी में “श्री आशुतोष भवन” का उद्घाटन

बड़वासी : श्री गोपाल गौशाला बड़वासी परिसर में गौशाला अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश कुमावत एवं उनके भाइयों द्वारा अपने पूज्य पिता स्वर्गीय भागीरथमल कुमावत थानेदार की चौथी पुण्य स्मृति में गौशाला कार्यालय “श्री आशुतोष भवन” का निर्माण करवाया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन उनकी माता तीजू देवी के कर कमलों द्वारा किया गया ।

गौशाला कार्यालय के लिए शिवचंद ढाका ने कार्यालय कुर्सी, जगदीश प्रसाद भारतीय ने कार्यालय टेबल, सुभाष कुमावत ने लौह अलमारी गेट तथा ताराचंद कुमावत ने राम धुन साउंड सिस्टम भेंट किया।

गौशाला सचिव मुकेश सिगड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कारगवाल परिवार के सहयोग हेतु राजीव कारगवाल का ग्रामवासियों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंतर्राष्ट्रीय कवि हरीश हिंदुस्तानी द्वारा किया गया, जिनका भी गौशाला समिति द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गौसेवा संकल्प एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles