[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सर्व समाज ने मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सर्व समाज ने मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

भगवान परशुराम ने सर्व समाज के कल्याण हेतु कार्य किए - कमलकांत शर्मा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भगवान परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर स्थानीय गौशाला रोड स्थित बिबाणी धाम के बाबा गंगादास आश्रम में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव सर्व समाज ने धूमधाम एवं उत्साह से मनाया। जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सर्व ब्राह्मण महासभा जिला उपाध्यक्ष राकेश सहल ने बताया कि बिबाणी धाम के बाबा गंगाराम आश्रम में सर्व समाज के गणमान्य जनों द्वारा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर भव्य आरती की गई इस मौके पर सर्व समाज के गणमान्य जनों ने पुष्प वर्षा व आरती में भाग लेकर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बोलते हुए सर्व ब्राह्मण महासभा एवं विप्र सेना जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठे अवतार है। उन्होंने सदैव सर्व समाज के कल्याण हेतु कार्य किया। भगवान परशुराम पितृ भक्त होने के साथ-साथ असहाय व कमजोर वर्गों की सहायता हेतु सदैव तत्पर रहे हैं। उन्होंने कई बार आतातायीयों का संघार कर सभी वर्गों के लोगों की सहायता की है।

इस मौके पर सीकर से पवन नाथ महाराज, श्याम दास महाराज, एडवोकेट सुशील जोशी, छाजू चौमाल, अजय तिवारी, प्रमोद खंडेलिया, विजय सैनी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, रामनिवास सैनी, जगदीश गोस्वामी, सुरेंद्र जोशी, राकेश सोनी, रतन चारणवासिया, महेंद्र सोनी, सौरभ सोनी, ख्याली राम कुमावत, आनंद हिसारिया, चंद्र प्रकाश जोशी, रामू जोशी, राजेश दंड, बबलू जोशी, अजय ढाणीवाला, गुट्टू भाट, अमित पांडे, पंकज बावलिया, पवन पुजारी, रतन जोशी, सुनील शुक्ला, शुभम शर्मा, ललित सेन, दामोदर पांडे, बबलू जोशी, कुंदन जोशी, राजेश कुमार, लवेज सोनी, वेद प्रकाश, राजकुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles