लॉरेंस के करीबी महेंद्र का फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरफ्तार:रमेश जाट के नाम से बनाया था; आधार कार्ड और मूल निवास कागजात भी तैयार कर के दिए
लॉरेंस के करीबी महेंद्र का फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरफ्तार:रमेश जाट के नाम से बनाया था; आधार कार्ड और मूल निवास कागजात भी तैयार कर के दिए

सरदार शहर : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का मुख्य गुर्गा महेंद्र डेलाणा का फर्जी पासपोर्ट बनाने वाली गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने इन चार आरोपियों को सीकर जिले के अलग-अगल जगहों से गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि, इस मामले में बदमाश महेंद्र डेलाना का फर्जी पास-पोर्ट बनाने वाले मुख्य आरोपी फतेहपुर के रोलसाबसर के ओमप्रकाश पारीक (60) पुत्र मालाराम, फतेहपुर के वार्ड 48 के विजय अठवाल (23) पुत्र जगदीश, लक्ष्मणगढ के वार्ड 9 के महबुब कुरैशी (55) पुत्र इब्राहिम, लक्ष्मणगढ के वार्ड 4 के सिकन्दर खान (55) पुत्र याकुब काजी को पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट बनाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।
इन सभी ने बदमाश महेंद्र डेलाना को लक्ष्मणगढ का बताकर आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास सहित फर्जी पासपोर्ट बनाया था। इसके बाद बदमाश महेंद्र डेलाना विदेश भाग गया। इसकी पुलिस यहां तलाश कर रही है।
वारदात करने का तरीका
पुलिस ने बताया कि इस वारदात का मुख्य सरगना ओम प्रकाश पारीक ने फतेहपुर में पासपोर्ट बनाने की दुकान कर रखी है। जिसमें कार्य करने के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर विजय अठवाल नियुक्त कर रखा है और कम्प्यूटर और रंगीन प्रिंट की सहायता से मूल दस्तावेजों के साथ छेडछाड़ कर फर्जी दस्तावेज आधार, जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास तैयार करना जिसके बदले में अधिक राशि वसूल करता था। आरोपी महबूब सिकन्दर पासपोर्ट प्रोसेस में फर्जी गवाह बनने का काम करते है, जिन्होंने मुलजिम महेंद्र जाट का रमेश जाट के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनाया, इसके जरिए वह विदेश ओमान भाग गया।
इस कार्रवाई में सरदारशहर थानाधिकारी अरविद भारद्वाज, एसआई मंगुराम, रामनिवास, अनिल कुमार, विनोद कुमार नंदलाल, धमेंद्र कुमार, शिवकुमार आदि की विशेष भूमिका रही।