[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामकृष्ण मिशन आश्रम ने पीड़ित परिवार की सहायता की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामकृष्ण मिशन आश्रम ने पीड़ित परिवार की सहायता की

पीड़ित की सहायता के लिए रामकृष्ण मिशन आश्रम आगे आया, राशन, बर्तन, बिस्तर व कपड़े दिए

खेतड़ी : राजस्थान पत्रिका में सोमवार को प्रकाशित खबर अज्ञात कारणों से लगी आग में दो झोपड़े घरेलू सामान सहित जलकर हुए राख को पढ़कर पीड़ित परिवार की सहायता के लिए अब लगातार दानदाता आगे आ रहें हैं। इसी के तहत रविवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम में पीड़ित गुरदयाल परिवार के सभी सात सदस्यों के पहनने के कपड़े, राशन सामग्री, बर्तन, संदूक व बिस्तर परिवार के मुखिया गुरुदयाल गुर्जर को रामकृष्ण मिशन आश्रम स्थित ओपन थिएटर में बुलाकर दिए।

खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन आश्रम में पीड़ित परिवार को सहायता सामग्री प्रदान करते आश्रम के संत।

इस मौके पर आश्रम के सचिव स्वामी आत्मानिष्ठानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन आश्रम स्वामी विवेकानंद के आदर्श वाक्य मानव सेवा सर्वोत्तम सेवा के आधार पर कार्य करती है।

राजस्थान पत्रिका में समाचार प्रकाशित होने के पश्चात आश्रम टीम पीड़ित परिवार के गांव कुरण्ड में उनके घर जाकर स्थिति का पता कर सर्वे किया तथा आज उनको यह सहायता सामग्री प्रदान की गई है। इस मौके पर स्वामी आत्मा निष्ठा नंद महाराज, स्वामी योगयुक्तानंद महाराज, स्वामी मुरारीसा नंद महाराज, स्वामी प्रशांतानंद महाराज, स्वामी हरिहरानंद महाराज, ब्रह्मचारी ब्रह्म चैतन्य, चंद्र मोहन सैनी, गुरु दयाल गुर्जर, महावीर प्रसाद व सुरेश कुमार डोई मौजूद थे।

Related Articles