भीमसर के डॉ. जुल्फिकार को मिला विवेकानंद नेशनल अवार्ड
भीमसर के डॉ. जुल्फिकार को मिला विवेकानंद नेशनल अवार्ड
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव के निवासी युवा लेखक और शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को विवेकानंद नेशनल अवार्ड – 2024 से सम्मानित किया गया हैं। स्वामी विवेकानंद पर देश – विदेश में पिछले कई वषोॅ से शोध कार्य करने वाले शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को यह सम्मान मां शारदा सेवा परमार्थ ट्रस्ट नई दिल्ली की और से लाजपत भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनेता देव शर्मा,अध्यक्षता मां शारदा सेवा परमार्थ ट्रस्ट के फाउंडर मुकेश दत्त व विशेष अतिथि धीरज पंडित , कमलेश राजपूत सहित कई अन्य अतिथियों द्वारा दिया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. जुल्फिकार को इससे पूर्व भी देश – विदेश में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षा, समाज सेवा,विवेकानंद पर पुस्तक सृजन व रिसर्च कार्यों के लिए अनेक संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं। इस अवसर पर पूरे देश से अभिनय के साथ – साथ कला, शिक्षा, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038243


