ओवरलोड़ डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार
ओवरलोड़ डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी ब्यूरो चीफ : आज़ाद अहमद खान
खेतड़ी नगर : पाटन की रामपुरा घाटी के घुमाव पर ओवरलोड़ ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पुलिस जीप पर पलटने जाने के बाद से ही पुलिस प्रशासन ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रहे है। मेहाड़ा पुलिस ने मंगलवार देर शाम को डस्ट से भरे हुए एक ओवरलोड़ डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी राजवीरसिंह ने बताया कि कि पाटन की रामपुरा घाटी घुमाव पर ओवरलोड़ ट्रेलर लापरवाही से चलाते हुए पुलिस जीप पर पलट गया था, पुलिस जीप में सवार पुलिस के तीन जवानों की दबने से मौत हो गई थी, मामले को गंभीरता से देखते हुए एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन पर एएसपी गिरधारीलाल शर्मा, डीएसपी जुल्फीकार अली के सानिध्य में राजवीरसिंह के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए टीम ने नाकाबंदी शुरू की। मेहाड़ा पावर हाउस के पास खेतड़ी से निजामपुर जाने वाले रास्ते नाकाबंदी की गई, इसी दौरान पर डस्ट से भरे हुए ओवरलोड डंपर को चालक गादली बुहाना निवासी नरेश राजपूत तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए लेकर आ रहा था। सड़क पर चलने वाले आमजन की सुरक्षा को देखते हुए डस्ट से भरे ओवरलोड डंपर को जब्त कर लिया, डंपर चालक नरेशसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038179


