[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फेसबुक का प्यार ऐसे हुआ द इंड, डबल मर्डर कांड में परिजनों का खुलासा, हत्या के बाद गुमराह करता रहा पति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरक्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फेसबुक का प्यार ऐसे हुआ द इंड, डबल मर्डर कांड में परिजनों का खुलासा, हत्या के बाद गुमराह करता रहा पति

राजस्थान के अलवर जिले (Rajasthan alwar) में एक युवती को फेसबुक का प्यार महंगा पड़ गया. युवती को फेसबुक के जरिये प्यार हुआ. शादी के आठ साल बाद हत्या कर दी गई. भिवाड़ी के टपूकड़ा की त्रिहान सोसाइटी में डबल मर्डर मामले को लेकर मृतका के परिजन टपूकड़ा सीएचसी पहुंचे और मृतका के पति पर हत्या का मामला दर्ज करवाया.

Facebook love affair : राजस्थान के अलवर जिले (Rajasthan alwar) में एक युवती को फेसबुक का प्यार महंगा पड़ गया. युवती को फेसबुक के जरिये प्यार हुआ. शादी के आठ साल बाद हत्या कर दी गई.

भिवाड़ी के टपूकड़ा की त्रिहान सोसाइटी में डबल मर्डर मामले को लेकर मृतका के परिजन टपूकड़ा सीएचसी पहुंचे और मृतका के पति पर हत्या का मामला दर्ज करवाया.

परिजनों ने मृतका आकांक्षा और उसके पति के रिश्ते को लेकर खुलासा किया है. परिजनों ने बताया की करीब 8 साल पहले आकांक्षा और उसके पति निशांत पांडे की मुलाकात फेसबुक साइट के जरिए हुई थी, फेसबुक पर ही दोनों का प्यार हुआ और एक सम्मेलन में दोनों ने शादी कर ली.

शादी के बाद एक लड़की पैदा हुई, निशांत उनकी बेटी आकांक्षा और चार साल की मासूम बेटी नवव्या के साथ टपूकड़ा में रहता था, करीब 8 दिन से जब आकांक्षा से परिजनों को बात नहीं हुई तो उन्होंने निशांत से बात की. निशांत ने बताया की वो घर से नाराज होकर हरिद्वार निकल गई है.

इतना ही नहीं निशांत पांडे ने मृतका की मां को आकांक्षा बनकर मैसेज भी किए जिसमें लिखा गया की वो बिलकुल ठीक ठाक है जल्दी ही बात करेगी, वहीं इस डबल मर्डर की घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया, वहीं पुलिस ने हत्या में मामला दर्ज करते हुए मृतका के पति की तलाश शुरू की है.

बता दें कि टपूकड़ा की त्रिहान सोसाइटी की दसवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में 25 वर्षीय महिला और उसकी चार वर्षीय बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव करीब 8 दिन पुराने बताए जा रहे हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट के बाथरूम से दोनों के शव निकलवाए और टपूकड़ा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया. मृतक महिला का पति फरार बताया जा रहा है. मृतक महिला क्षेत्र के ही एक निजी स्कूल में टीचर थी और मृतका का पति गुडगांवा में निजी कंपनी में काम करता है.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62