[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, आग का गोला बनकर गिरा; राजस्थान के जैसलमेर में हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जैसलमेरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, आग का गोला बनकर गिरा; राजस्थान के जैसलमेर में हुआ हादसा

Indian Air Force Plane Crash: राजस्थान में भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश हुआ है। हादसा जैसलमेर के एक गांव में ढाणियों के पास हुआ। ग्रामीणों ने अपनी आंखों से प्लेन को क्रैश होते देखा और वायुसेना अधिकारियों को हादसे की आंखों देखी कहानी भी सुनाई।

Indian Air Force Plane Crash: भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश हो गया है। क्रैश होते ही प्लेन में आग लग गई और वह जमीन पर गिरकर टुकड़ों में बिखर गया। हादसा राजस्थान के जैसलमेर में हुआ। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर रोजानियों की ढाणी जजिया गांव के पास खाली मैदान में धमाके के साथ प्लेन गिरा तो लोगों में दहशत फैल गई।

हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की गाड़ियों ने प्लेन क्रैश के कारण ढाणियों में लगी आग पर काबू पा लिया है। प्लेन के मलबे को भी कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि प्लेन मानव रहित टोही एयरक्राफ्ट था, जो जासूसी मिशन पर निकला हुआ था।

ग्रामीणों ने आंखों से देखा हादसा

जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी से हादसे की पुष्टि की है। वहीं जजिया गांव में रहने वाले परमवीर सिंह ने अधिकारियों को बताया कि वे खेतों में काम करने आए थे। आराम करने के लिए ट्यूबवेल पर बैठ गए तो अचानक आसमान से आग की लपटें उठी देखीं। जब प्लेन करीब आया तो पता चला कि जहाज में आग लगी है और वह तेजी से नीचे की ओर आ रहा है।

किसान इकट्ठे होकर गिर रहे जहाज की दिशा में दौड़े तो जोरदार धमाके की आवाज आई। वे पीछा करते हुए एक मैदान में पहुंचे, जहां से धुंआ उठ रहा था। वहां प्लेन का मलबा देखा और सरपंच की मदद से पुलिस को बताया। पुलिस ने एयरफोर्स अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि धमाका काफी जोरदार था और गनीमत रही कि जहाज गांव में नहीं गिरा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62