[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खनन माफिया को किसकी शह? अवैध खनन को लेकर आक्यावाली ढाणी में धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

खनन माफिया को किसकी शह? अवैध खनन को लेकर आक्यावाली ढाणी में धरना

राजस्थान के झुंझुनूं की आक्यावाली डूंगरी में अवैध खनन और ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी हैं. ग्रामीणों ने बताया कि आक्यावाली डूंगरी में सभी नियमों को तक पर रखकर अवैध तरीके से खनन किया जा रहा हैं.

झुंझुनूं : राजस्थान के झुंझुनूं की आक्यावाली डूंगरी में अवैध खनन और ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी हैं. ग्रामीणों ने बताया कि आक्यावाली डूंगरी में सभी नियमों को तक पर रखकर अवैध तरीके से खनन किया जा रहा हैं.अवैध ब्लास्टिंग से ढाणी में बने मकानों और मंदिर में दरारे आ गई हैं.

अवैध खनन और ब्लास्टिंग पर लगे रोक
मकानों में आई दरारों से हर समय हादसे का डर बना रहता हैं. ग्रामीण राकेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन और ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीण खनन विभाग से लेकर जिला कलेक्टर तक अपनी मांग पहुंचा चुके हैं.मगर खनन माफिया प्रशासन की शह से अवैध खनन और ब्लास्टिंग कर रहे हैं.

शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं
कई बार ब्लास्टिंग से पत्थर घरों में आकर गिरते हैं.अवैध ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें आ गई है.जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता हैं कि कब अवैध ब्लास्टिंग से मकान गिर जाए.ग्रामीणों ने बताया कि खनन माफिया ग्रामीणों को लगातार धमकी दे रहे हैं.

खनन माफिया दे रहे धमकियां
पुलिस प्रशासन ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हैं. धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि जब तक अवैध खनन और ब्लास्टिंग पर रोक नहीं लगेगी तब तक उनका धरना जारी रहेगा.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62