श्री रामनवमी महोत्सव पर विशाल शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
नवलगढ़ भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के दिन बुधवार को नवलगढ़ शहर जय श्रीराम लिखे भगवा ध्वजों से सजा नजर आया।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : रामनवमी के मौके पर कस्बे में गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जगह-जगह भक्तों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया, शोभा यात्रा की शुरुआत रामदेवरा चौक से शुरू हुई, शोभा यात्रा डीजे के साथ पूरे शहर में निकाली गई शोभा यात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया लोगों ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए जूस शर्बत व ठंडे पानी की व्यवस्था की गई , शोभायात्रा में गोपाल व्यामशाला द्वारा प्रस्तुतियां दी, गणेशपुरा परिवार ने मनमोहक झांकियां सजाई, एसएन बीएड कॉलेज की बालिकाओं, ने राम दरबार की झांकी सजाई, महिलाओं ने भगवा वस्त्र धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया।
जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा।
रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष में बुधवार को कस्बे के रामदेवरा चौक से निकली मनमोहक शोभायात्रा में। करीब 4 घंटे तक पूरा शहर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा।
रामदेवरा चौक से रवाना हुई। संतों के सानिध्य में सजे धजे ऊंट, घोड़ी, बैंड, डीजे, सजीव झांकियां, महिला मंडली, भजन मंडली आदि के साथ शुरू हुई शोभा यात्रा में हजारों महिला व पुरुष शामिल रहे। सिर पर भगवा साफा व हाथों भगवा ध्वज लिए जय श्री राम में के उद्घोष के साथ शुरू हुई शोभा यात्रा नानसा गेट, नाहरसिंह पार्क, बावड़ी गेट, नया बाजार, चूणा चौक, पोदार गेट, मुख्य बाजार, मिन्तर चौक, नानसा गेट होते हुए रामदेवरा चौक पहुंचकर संपन हुई। मार्ग पर शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रा में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट नवलगढ़ तहसील अध्यक्ष सुमन वर्मा ने महिला शक्ति के रूप मे अगुवाई की जगह- जगह रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट नवलगढ़ तहसील प्रभारी नरेश कुमार बागड़ी बताया की आध्यात्मिक चेतना अभियान के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्रीराम के जन्म उत्सव पर शोभायात्रा में ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था करते हुए शोभायात्रा में हिस्सा लिया शोभायात्रा को लेकर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने पिछले तीन दिन से अपनी सेवाएं दे रहे।
शोभा यात्रा से पहले हुई भगवान राम की महाआरती
नवलगढ़ रामदेवरा चौक से शोभा यात्रा शुरू होने से पूर्व रामलीला मंच पर भगवान श्री राम की महाआरती की गई। गणेश वंदना व हनुमानजी की आरती के बाद भगवान राम की आरती में नवलगढ़ विधायक विक्रमसिंह जाखल, भाजपा नेता राजेश कटेवा, पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सैनी, डीपीएस के सचिव बीएल रणवां, रामकुमार सिंह राठौड़, गौतम बालिका विद्यापीठ के संरक्षक वीएस झाझडिया, राममोहन सेकसरिया, मोहन चूड़ीवाल, विश्वनाथ जोशी, सीताराम’ चंद्रशेखर मिश्रा, महेश मिश्रा, प्रो. गिरधारीलाल, मुरली चोबदार, सुमन वर्मा, मेजर डीपी शर्मा पार्षद जयंती बील, सुनील सामरा, गौतम खंडेलवाल विशाल पंडित कमल किशोर पवार द्वारका प्रसाद सोनी डॉक्टर दयाशंकर जांगिड़ शिक्षाविद् गिरधारी लाल, सीताराम बिरोलिया, पार्षद हितेश थोरी, कृष्ण गोपाल जोशी गोविंद मिश्रा शिव कुमार बंका , नंदकिशोर सोनी मनोज सदाफल योगेश मिश्रा मनोज सैनी नरेश बागड़ी, अमित गोयंका दुर्गेश सैनी अनिल सैनी रवि जांगिड़ ओंबी पंडित गजानंद सैनी, एडवोकेट तरुण मिन्तर, महेंद्र जैन, विशाल राणा, नरेंद्र दायमा, धर्मेंद्र गढ़वाल, अनुज बागड़ी, आशीष दायमा, नरेश सीकर, गोतम दायमा, सिद्धार्थ दायमा, राजन गढ़वाल, बाबूलाल गढ़वाल,जयराम शर्मा,प्रशांत शर्मा ललित कुमावत, आदि लोक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
मुकुंदगढ़ में भगवान श्री राम के शोभायात्रा में भगवाधारण कर शामिल हुए कस्बेवासी
श्री राम नवमी की शोभायात्रा व भगवा जुलूस निकाला गया श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर पुजारी पंडित विजय शर्मा ने पूजा अर्चना करवाई महंत अघोरी बाबा शैलेंद्र नाथ महाराज के सानिध्य में निकली शोभा यात्रा में श्री राम दरबार समेत कई अन्य देवताओं की झांकियां सजाई गई भगवा ध्वज फहराया डीजे के धुन पर जय श्री राम के जयकारे लगाते चल रहे थे राम भक्त,यात्रा में श्रद्धालु महिला भी शामिल हुई जुलूस मुख्य बाजार से बस स्टैंड रोड झुंझुनू रोड पुलिस थाना रोड नगर पालिका के सामने से धौला कुआं होते हुए वापस मंदिर परिषद पहुंची , शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई,