[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 8 पिंक बूथ बनेंगे, जहां सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में 8 पिंक बूथ बनेंगे, जहां सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी

नीमकाथाना में 8 पिंक बूथ बनेंगे, जहां सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी

नीमकाथाना : चुनाव आयोग की पहल पर नीमकाथाना शहर के 8 बूथों को पिंक बूथों के रूप में सजाया जाएगा। यहां सभी कर्मचारी महिलाएं होगी। वहीं पाटन के जवाहर नवोदय स्कूल बूथ को विशिष्ठ मतदान केंद्र के रूप में बनाया जाएगा।

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजवीर सिंह यादव ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन के बूथ को विशिष्ठ मतदान केंद्र के रूप में बनाया गया है। नीमकाथाना में गजानंद मोदी सीसै स्कूल बाया भाग, नारायणी देवी मोदी राजकीय बालिका स्कूल छावनी बाया भाग, महात्मा गांधी स्कूल नंबर दो दायां भाग, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय (कलेक्ट्रेट नीमकाथाना), राज. उच्च प्राथ. स्कूल नंबर चार, सेठ नंदकिशोर पटवारी महाविद्यालय, शहीद जेपी यादव स्कूल, राजकीय प्राथमिक स्कूल गोडावास के बूथों को महिला बूथ के रूप में बनाया गया है। इन बूथों को पिंक बूथ के रूप में सजाया जाएगा।

8 युवा प्रबंधित मतदान केंद्र होंगे: लोकसभा चुनावों के लिए नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में 8 युवा प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राप्रावि ढ़ाणी नीमली, राउमा स्कूल महावा, राउप्रा स्कूल डूंगरी की ढ़ाणी, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल गांवडी, राउप्रा. स्कूल निमोद, राउमा. स्कूल पुराना भवन गोविंदपुरा, राउमा. स्कूल हरजनपुरा, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दरीबा को युवा प्रबंधित मतदान केंद्र बनाया गया है।

नापावाली में पीडब्ल्यूडी प्रबंधित मतदान केंद्र: नीमकाथाना के नापावाली में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष बूथ बनाया गया है। मतदान केंद्र पर दिव्यांग कार्मिक तैनात होंगे। इस बूथ पर 22 दिव्यांग मतदाता हैं। झुंझुनूं | महावीर जयंती पर जैन समाज की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समाज के सह सचिव सुशील जैन ने बताया कि सुबह 5.30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी और इसके बाद 8 बजे मंदिर में स्नात्र पूजा होगी। सुबह 8.30 बजे भगवान की अंग रचना और रात 9 बजे से जागरण होगा।

जैन ने बताया कि इन कार्यक्रमों में जैन परिवार शामिल होंगे। झुंझुनूं | शहर की गोपाल गोशाला में आने वाली गिर गायों के लिए टीन शेड और अन्य निर्माण भामाशाह की मदद से शुरू हो गए है। जयपुर के राधेश्याम ढंढारिया परिवार की मदद से गिर गायों के लिए ये निर्माण किए जा रहे हैं। गोपाल गोशाला में 11 गिर गाय आएगी। अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया ने बताया कि गिर गायों के रहने व चारे के स्टोरेज के लिए निर्माण शुरू हो गए हैं। इसी महीने ही गुजरात से गिर गाय आएगी।

Related Articles