लोकसभा आम चुनाव 2024 : मतदान दलों के आवागमन के लिए लगाई जाएगी रोडवेज की अतिरिक्त बसें
लोकसभा आम चुनाव 2024 : मतदान दलों के आवागमन के लिए लगाई जाएगी रोडवेज की अतिरिक्त बसें
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : लोकसभा आम चुनाव में मतदान दलों के कार्मिकों के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा । जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने राजस्थान रोडवेज के प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि 18 व 19 अप्रैल को सिंघाना, बुहाना व खेतड़ी से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाए ।
अतिरिक्त बसों के संचालन से बुहाना, सूरजगढ़ व खेतड़ी ब्लॉक के कार्मिकों को सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज पहुंचने में आसानी रहेगी। गौरतलब है कि लोकसभा आम चुनाव हेतु मतदान दलों की रवानगी 18 अप्रैल को सुबह 7:15 बजे से सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज झुंझुनूं से की जाएगी ।
19 अप्रैल को मतदान के पश्चात मतदान दलों द्वारा मतदान सामग्री जमा करवा कर देर रात चुनाव कार्य से कार्य मुक्त होकर कार्मिक अपने घरों के लिए प्रस्थान करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2106529


