यमुना जल के लिए सर्वे जारी : शनिवार को बाघोली, ककराना, चंवरा, चौफूल्या में किया टीम ने सर्वे, रिजर्वेयर बनाए जाने को लेकर हो रहा है सर्वे
शनिवार को बाघोली, ककराना, चंवरा, चौफूल्या में किया टीम ने सर्वे, रिजर्वेयर बनाए जाने को लेकर हो रहा है सर्वे
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की टीम ने शनिवार को उदयपुरवाटी में काटली नदी के विभिन्न क्षेत्रों में वाटर रिजर्वेयर बनाने के लिए सर्वे किया। टीम ने बाघोली, ककराना, चंवरा, चौफूल्या में सर्वे कर ग्राऊंड रिपोर्ट तैयार की। गौरतलब है कि काटली नदी के बहाव क्षेत्रों में इन स्थानों में से उपयुक्त स्थानों पर वाटर रिजर्वेयर बनाया जाएगा, ताकि यमुना जल को जिले में अधिक से अधिक रिजर्व किया जा सके। सर्वे के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता महेंद्र कुमार बुरडक एवं नत्थमल खेदड़, सहायक अभियंता सुलभ कुमावत एवं नाथूराम एवं कनिष्ठ अभियंता शुभम गढ़वाल मौजूद रहे। रविवार को भी सर्वे जारी रहेगा, रविवार को हमीनपुर, गाडोली, बिसनपुरा, बनगोठड़ी में सर्वे किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035072


