[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मतदान उत्सव जागरूक रैली का आयोजन:स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक कर दिया मतदान का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मतदान उत्सव जागरूक रैली का आयोजन:स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक कर दिया मतदान का संदेश

मतदान उत्सव जागरूक रैली का आयोजन:स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक कर दिया मतदान का संदेश

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के राजोता में विवेकानंद संस्थान परिसर में शनिवार को प्रशासन की ओर से मतदान उत्सव जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान उत्सव में भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सविता शर्मा ने मतदान जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए विवेकानंद सर्किल पर पहुंची, जहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को मतदान के लिए जागरूक किया गया। एसडीएम सविता शर्मा ने बताया कि मतदान जागरूकता के लिए थीम राजस्थानी भेष-भूषा, थीम हम भी सक्षम राष्ट्र भी सक्षम के तहत कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। लोकतंत्र के पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान करें अपने परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों को भी प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान आमजन को निर्वाचन आयोग के विभिन्न ऐप की जानकारी दी गई। इसका अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव के विद्यार्थियों को शत प्रतिशत मतदान करने व करवाने के लिए शपथ ग्रहण करवाई। वही आगामी 19 अप्रैल को निष्पक्ष व निर्भीक मतदान करके लोकतंत्र की मजबूती के लिए आह्वान किया गया।

वहीं सहभागी लोकतंत्र की महत्ता के लिए मतदान करने के लिए प्रतिवादन दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से मतदान के लिए संकल्प पत्र भी भरवाए गए। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता बैनर भी लगवाए गए। इस दौरान मानव श्रृंखला बनाकर व जागरूक रैली का आयोजन कर मतदान प्रक्रिया में भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। उपखण्ड के सेक्टर मुख्यालयों पर रैली, लोकगीत, मेहंदी, वोटर हैल्प लाईन एप डाउनलोड गतिविधि का आयोजन कर लोगों को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान स्वामी विवेकानंद, लक्ष्मी बाई, भगत सिंह, राजगुरु की पौशाक में नुक्कड़ नाटक कर प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर अशोक सिंह शेखावत, अजय सिंह शेखावत, डीआरओ सनोज मान, स्वीप प्रभारी रामाकांत वर्मा, प्रियंका यादव, सुनिता शर्मा, दौलत सिंह, प्रियंका, प्रमोद कुमावत, सुनील वर्मा, सुनील जांगिड़, सत्यवीर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles