गहलोत बोले- लोकतंत्र खतरे में है, संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रहीं, पीएम के पास इसका कोई जवाब नहीं
अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के मेनिफेस्टो को मुस्लिम लीग से जोड़ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी बौखलाई हुई है। बीजेपी की हर तरफ आलोचना हो रही है।
जालौर : राजस्थान की जालौर सिरोही लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से लगातार जीत के लिए पूरा संघर्ष किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव को चुनाव जिताने के लिए डटकर मैदान में चुनाव प्रचार करने में लगे हुए हैं। बुधवार को उन्होंने जालौर जिला मुख्यालय पर एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान वैभव गहलोत के समर्थन में मतदान के लिए अपील करते हुए अशोक गहलोत ने पिछली कांग्रेस सरकार में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। साथ ही जालौर भीनमाल रानीवाड़ा सहित सिरोही जिले में हुए विकास के कार्यों की उपलब्धियां गिनवाईं।
वहीं, गहलोत ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि देश में स्थिति बड़ी विकट है। आज लोकतंत्र खतरे में है और इलेक्ट्रोरल बॉन्ड में सबसे बड़ा घोटाला किया गया है। ED को भेज कर पैसे मंगवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अधीन एजेंसियां दबाव में काम कर रही हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2009570



