रास्ते के विवाद में मां-बेटी के साथ मारपीट, दोनों घायल भर्ती
रास्ते के विवाद में मां-बेटी के साथ मारपीट, दोनों घायल भर्ती
सीकर : रास्ते के विवाद में मां-बेटी के साथ मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया गया। दोनों को उपचार के लिए एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। भादवासी निवासी दीपिका फगेड़िया ने बताया कि वह अपनी मां मंजू देवी के साथ मकान के गेट पर खड़ी थी।
आरोप है कि इसी दौरान रास्ते के विवाद को लेकर उसके परिवार के ही लोग लाठी व पत्थर लेकर आए। जिनको देखकर दोनों मां-बेटी अपने मकान में घुसी तो वे भी लोग पीछे आ गए और दीपिका व मंजू देवी के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में दोनों घायल हो गई तो वे लोग मौके से चले गए।

मारपीट करने वालों में परमेश्वरी देवी, प्रियंका, कमला, प्रवीण, हरिश, अशोक, रवि व रामचंद्र शामिल थे। दीपिका का आरोप है कि मारपीट होने के बावजूद दादिया पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की और अभी तक बयान भी नहीं लिए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2130078


