लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट टीम द्वारा सफाई अभियान चलाया गया
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट टीम द्वारा सफाई अभियान चलाया गया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राज वर्मा
फतेहपुर : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट फतेहपुर द्वारा आज हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान मिशन आसपास सफाई अभियान चलाया गया। आज फतेहपुर में सार्वजनिक स्थानों पर जैसे गणगौर मेला स्थान, चुणा चौक सारनाथ आश्रम गणगौर कुआं पर स्वच्छता अभियान के तहत लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट टीम द्वारा आज सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें कई जगहों पर कचरे का ढेर लगा हुआ था, सभी जगह का कचरा इकट्ठा करके नगर परिषद का वाहन में डलवा कर भेजा, और ट्रस्ट के फतेहपुर प्रभारी राजकुमार सैनी अध्यक्ष गोविंद सेन संरक्षक किशोर जती के मार्गदर्शन में कार्य किया गया। आए हुए सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद दिया। उपस्थित रहे लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक किशोर जती, बंशीधर गढ़वाल, साबरमल सिंगोदिया, दिनेश बियाला, प्रेम शर्मा संतोष प्रजापत, प्रेमलता भोजक, प्रियंका प्रजापत, सरोज बियाला, माया जांगिड़, ललिता चोटिया, मोहित प्रजापत आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2009984


