[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी के नाम पर दो लाख की ठगी:सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन, रात में भाई के साथ फरार हुई, एक सप्ताह में दूसरा मामला सामने आया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शादी के नाम पर दो लाख की ठगी:सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन, रात में भाई के साथ फरार हुई, एक सप्ताह में दूसरा मामला सामने आया

शादी के नाम पर दो लाख की ठगी:सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन, रात में भाई के साथ फरार हुई, एक सप्ताह में दूसरा मामला सामने आया

झुंझुनूं : शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। विवाह करवाने के पर पहले 2 लाख रुपए ले लिए गए। इसके बाद दो दिन बाद ही सोने चांदी जेवरात लेकर दुल्हन फरार हो गई। मामला झुंझुनूं के बुहाना थाना इलाके के निम्बास गांव का है। इस संबंध में निम्बास निवासी शेर सिंह राजपूत ने इस्तगसा पेश कर बुहाना थाने में मामला दर्ज करवाया है।

जिसमें दुल्हन समेत चार अन्य के खिलाफ शादी के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है।

घटना फरवरी 2024 की है। निम्बास निवासी शेर सिंह राजपूत ने गुरुवार को कोर्ट के जरिए बुहाना थाना में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि 28 फरवरी 2024 को उसका विवाह सुनीता निवासी नीमराणा के साथ कराया गया था।

विवाह करवाने के नाम पर नरेंद्र उर्फ बिल्लू निवासी निम्बास, रवि, निवासी गिलोठ (अलवर), बिमला निवासी नीमराणा, धनराज निवासी नीमराणा ने दो लाख रुपए नकद लिए थे।

शादी के बाद पत्नी को अपने गांव निम्बास ले आया। सुनीता का भाई भी साथ आया था। अगले दिन शादी के नाम पर पच्चास हजार रुपए और देने की मांग करने लगे।

गांव के मौजिज लोगों ने समझाइश कर मामला शांत कराया। इसके बाद सुनीता का भाई अपनी बहन के ससुराल रुक गया। रात को शेर सिंह की आंख खुली तो दुल्हन सुनीता कमरे से गायब थी। कमरे में देखा तो शादी में चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।

गौरतलब है बुहाना थाना क्षेत्र में यह एक सप्ताह में दूसरा मामला दर्ज हुआ है। एक पहले ही पास ही गांव नानबास में दुल्हन समेत तीन से चार लोगों के खिलाफ शादी के नाम पर ढाई लाख रूपए केस व सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया था। जिले में शादी के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही। हरियाणा बॉर्डर से सटे इलाकों में ये वारदात ज्यादा हो रही है। ठोस कार्रवाई नही होने से विवाह कराने का धंधा तेजी से फैलता जा रहा है।

Related Articles