विद्यालय में मनाया गया विदाई समारोह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : नवलगढ़ के राजस्व ग्राम भगेरा के राजकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य सुभाष माहीच की सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा हिन्दी और राजस्थानी संगीत पर शानदार प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष संस्था प्रधान सुभाष चंद्र, मुख्य अतिथि सीबीईओ अशोक शर्मा, विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ कुलदीप पूनिया, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पारीक जाखल, से.नि.प्र. गंगाराम गोरा, भामाशाह शीशराम खीचड़, प्रधानाध्यापक महेंद्र, प्रधानाध्यापिका शर्मिला ढाका, प्रधानाचार्य प्रीतम निवाई, प्रधानाचार्य कारी मूलचंद मीणा, कोलसिया प्रधानाचार्य राजेंद्र मंडार, सेंकड़ो ग्रामीण और समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों द्वारा प्रधानाचार्य का सम्मान किया गया। सुभाष ने इस विद्यालय में बतौर अध्यापक, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के रूप में वर्षों तक सेवाकार्य किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक जगदीश ने किया।