स्वामी विवेकानंद विचार दर्शन चल पुस्तकालय पहुंचा खेतड़ी, लगाई प्रदर्शनी
स्वामी विवेकानंद विचार दर्शन चल पुस्तकालय पहुंचा खेतड़ी, लगाई प्रदर्शनी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता
खेतड़ी : रामकृष्ण मिशन पुणे के तत्वावधान में रामकृष्ण मिशन की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर तथा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वामी विवेकानंद साहित्य के प्रचार प्रसार के लिए शुरू किया गया विवेकानंद विचार दर्शन चल पुस्तकालय शुक्रवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम खेतड़ी पहुंचा। इस मौके पर आश्रम स्थित गणेश मंदिर के पास स्वामी विवेकानंद साहित्य की पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस मौके पर आश्रम के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने विधिवत प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
इस मौके पर आश्रम के स्वयंसेवकों ने इस चल पुस्तकालय के प्रभारी विवेक नवले व सारथी सूरज मौर्य का पुष्पमाला पहनाकर अभिनन्दन किया। प्रदर्शनी में संपूर्ण दिन लोगों ने विवेकानंद साहित्य की पुस्तकों की खरीदारी की। इस मौके पर चंद्र मोहन सैनी, गौरव खींची व उमाशंकर ने सेवाएं दी।